आपकी राय सर आंखो पर


...

  दोस्त, जैसे की आप जानते ही है, www.faiznikah.com का काम पिछले 17 सालों से लगातार चल रहा है। छे सात दोस्तों ने मदावती / Matchmaker की बदमाशियों से तंग मुआशरा को कुछ राहत मिले, बस यही इसका मुख्य उद्देश्य था। और बहोत हद तक हम इसमे अल्लाह तआला के मदत से क़ामयाब भी हो रहें है।
            जैसे जैसे काम आगे बढ़ता चला गया, वैसे वैसे इस काम से रिलेटेड दुसरे काम करने के मौक़े आते चले गए। जैसे- निकाह वक्त पर और सुन्नत तरीक़े पर आसान करना / करवाना, निकाह मे फुजूल खर्च से परहेज, [ 193 ] अमल पसंद लोंगो को फक्र ए मिल्लत का एवार्ड [ 68] लड़की के शादी मे लड़की के घर का खाना ना खाने का अहदनामा [तकरीबन 16,000] सिटी के छोटे घर और ऑट ऑफ सिटी के लिए मिटिंग पाँईट [55] बिफोर / आफ्टर मॅरेज काउंसलिंग [ 79 ] छोटी छोटी बात पर हो रहे झगड़े [ 41] मसले मे सलोखा, पोलीस स्टेशन, कोर्ट कचहरी से रोकथाम कर दारूल कज़ा मे फैसला [ 66 ] दुसरा निकाह [ 18 ] उम्रदराज़ बुज़ुर्गों का निकाह [ 19 ] महाराष्ट्र, कर्नाटक और गुजरात मे कुल मिलाकर 115 जलसे, जिसमे अनपढ, अपाहिज, नाबिना, मुका बहिरा, सफेद दाग, मिर्गी, मतिमंद ऐसों को लेकर तकरीबन हर सब्जेक्ट पर खास जलसे हुए है। उसी तरह मौके के हिसाब से Zoom Meeting [ 40 ] इस तरह के कामो मे अल्लाह तआला का करम है, जिसने हमे ज़रिया बनाया। ये काम किसी एक अकेले का नही, इसमे बहोत लोंगो ने अपना टालैंट और वक्त दिया है।
           ये काम करते करते आए अनुभव जब कलमबंद हुए तब, दो क़िताबें शाया हुए 1] निकाह या तमाशा 2] निकाह मसाइल और हल।
        ज़माने के साथ साथ चलते चलते फ़ैज मॅरेज ब्यूरो की जब वेबसाईट आई, www.faiznikah.com बन गया, तब वो ग्लोबल बन कर उभरता चला गया है। वेबसाइट आने से काम की स्पीड बड़ गई। फिलहाल पुणे का हेड ऑफिस पकड़कर महाराष्ट्र मे कुल 7 सिटी मे इसका ऑफिस चल रहा है। अब रिश्ता जोड़ने का रेशो तो हप्ते मे 2 का है। इस वेबसाइट मे आपको मेरे आर्टिकल और इव्हेंट पढ़ने मिलेंगे, साथ ही साथ दोनो किताबे भी कभी भी पढ़ सकते है।